Raipur

छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में ईडी का बड़ा खुलासा, चार्जशीट में कुमार विश्वास का भी नाम आया सामने, जानिए क्या है कनेक्शन

रायपुर : कोल-लेवी घोटाला मामले की चार्जशीट में एक और अहम जानकारी सामने आई है। चार्जशीट के मुताबिक डॉ. कुमार विश्वास के एक कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये देने की बात सामने आई है। इस रकम को लेकर हुई बातचीत का खुलासा देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई वाट्सएप चैट से हुआ है। चार्जशीट की समरी के अनुसार 5 अप्रैल 2022 को देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच वाट्सएप पर बातचीत हुई थी। इसी बातचीत में डॉ. कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये देने की बात सामने आने का उल्लेख है। इस बातचीत और रकम से संबंधित जानकारी को EOW ने चार्जशीट की समरी के पेज नंबर 66 पर दर्ज किया है। चैट के जरिए हुई बातचीत को चार्जशीट में मामले से जुड़े अहम तथ्यों के तौर पर शामिल किया गया है। चार्जशीट में दर्ज इस खुलासे के बाद कोल-लेवी मामले में कथित लेन-देन से जुड़े एक और पहलू की जानकारी सामने आई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 175