Balrampur

CSPDCL Bribe : बिजली विभाग का JE रिश्वत के आरोप में सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

बलरामपुर : बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत लेते लेने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर (JE) को सस्पेंड कर दिया गया है। रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजली विभाग ने यह कार्रवाई की है।

बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग में JE शांतनु वर्धन को ग्राम पंचायत भेंडरी में उपभोक्ता से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद किया गया। वीडियो में JE शांतनु वर्धन न केवल पैसे गिनते नजर आ रहे हैं, बल्कि वह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि”मेरे साथ जो आदमी बैठा है, उसे भी कुछ दे दीजिएगा।” यह वीडियो उस ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया, जिसने खुद पैसे दिए थे।

वीडियो वायरल होने के साथ पीड़ित ने यह मामला बलरामपुर कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत के साथ पेश किया। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए JE को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Crime : शराबी युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, हवस मिटाने के लिए पार की सारी हदें, जानकर आपको भी लगेगा झटका

वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक…

CG Breaking : छात्रा से गंदी हरकत करने वाले शिक्षक को किया गया निलंबित, संकुल समन्वयक के पद भी हटाया गया

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला…

1 of 10