Balrampur

CG: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल जा रही एक टीचर की मौत, एक और शिक्षिका गंभीर

बलरामपुर:- जिले में रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्यमार्ग पर सड़क दुर्घटना में स्कूल जा रही टीचर की मौत हो गई जबकि एक और टीचर गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है.

ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

रामानुजगंज वाड्रफनगर मार्ग पर बसंतपुर थाना इलाके में ये हादसा हुआ है. शनिवार सुबह करमडीहा गांव में स्कूटी से स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक टीचर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हो गई.

ट्रक चालक फरार

गंभीर रूप से घायल दूसरी टीचर को स्थानीय लोगों ने वाड्रफनगर शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया है. बसंतपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच और ट्रक चालक की तलाश कर रही है.

करमडीहा स्कूल जा रही थीं दोनों

जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं अपने करमडीहा स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं. इसी दौरान मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

1 of 11