बिहार

Crime News : पैरोल पर आए कैदी पर दिनदहाड़े गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी…

पटना : बिहार की राजधानी पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार अज्ञात हमलावरों ने अस्पताल में भर्ती एक कैदी चंदन मिश्रा को गोली मार दी। चंदन मिश्रा, जो बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था, बक्सर जिले के केसरी हत्याकांड का आरोपी है। इस सनसनीखेज घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब चार हमलावर बेखौफ अंदाज में पारस हॉस्पिटल में दाखिल हुए और चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। मरीज, उनके परिजन और अस्पताल कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए। घायल चंदन मिश्रा को तत्काल आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

बक्सर का कुख्यात अपराधी-

चंदन मिश्रा बक्सर जिले का निवासी है और उस पर केसरी हत्याकांड सहित कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता का आरोप है। वह बेऊर जेल में बंद था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उसे कोर्ट से पैरोल मिली थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे चंदन की आपराधिक पृष्ठभूमि और प्रतिद्वंद्वी गिरोह का हाथ हो सकता है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि चंदन के खिलाफ दर्जनों हत्याओं के मामले दर्ज हैं और इस हमले में संदिग्ध रूप से चंदन शेरू गिरोह के प्रतिद्वंद्वी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल-

घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और जांच की निगरानी की। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Political News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगबबूला 7 दिग्गज नेताओं को किया पार्टी से बाहर, जारी किया निष्कासन का आदेश

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के…

“पति आवारा हो तो कंडोम सहारा हो विश्व एड्स दिवस पर बेबाक नारों की गूंज जागरूकता रैली बनी चर्चा का केंद्र

बिहार/समस्तीपुर : विश्व एड्स दिवस पर समस्तीपुर के सदर अस्पताल में वह मंज़र देखने…

नवरात्रि के पहले दिन 50 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 10 – 10 हजार रुपये …. 1 करोड़ से ज्यादा ने किया था आवेदन

पटना : बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव…

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

1 of 8