Bilashpur

Train Cancelled : दुर्ग – बिलासपुर रूट के ये पैसेंजर ट्रेन रद्द, यहां देखें Train Cancelled लिस्ट

रायपुर : दुर्ग से रायपुर और बिलासपुर हर रोज सफर करने वाले यात्रियों को 19 और 20 जुलाई को परेशान होना पड़ेगा। इंडियन रेलवे ने छत्तीसगढ़ में कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है। रायपुर रेल मंडल के सरोना और उरकुरा के बीच बाइपास डबल लाइन सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग का काम किया जा रहा है।

इस ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य की वजह से 19 और 20 जुलाई को पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. नॉन इंटरलॉकिंग का काम शनिवार 19 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे से 20 जुलाई 2025 की सुबह 7:00 बजे तक किया जाएगा।

पैसेंजर ट्रेन कैंसिल

19 जुलाई, 2025 को रद्द रहने वाली ट्रेन : 19 जुलाई शनिवार को रायपुर से दुर्ग जाने वाली गाड़ी संख्या 68707/ 68708 रायपुर दुर्ग रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 68717 / 68718 रायपुर दुर्ग रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 68725 रायपुर दुर्ग पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

20 जुलाई, 2025 को रद्द रहने वाली ट्रेन : 20 जुलाई रविवार को गाड़ी संख्या 68701 / 68702 रायपुर दुर्ग रायपुर पैसेंजर रद्द की गई है।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेन : गाड़ी संख्या 68861/ 68862 गोंदिया झारसुगुड़ा गोंदिया पैसेंजर 19 जुलाई 2025 को बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर से ही शुरू की जाएगी। यह गाड़ी बिलासपुर झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

रीशेड्यूलिंग होने वाली ट्रेन : गाड़ी संख्या 68730 डोंगरगढ़ रायपुर पैसेंजर को 20 जुलाई 2025 को 01 घंटा 30 मिनट रीशेड्यूल किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 31