अपराध

Crime News : आधी रात घर में घुसकर सिरफिरे प्रेमी की ताबड़तोड़ फायरिंग युवती घायल, 7 साल की बच्ची पर भी हमला करने की कोशिश

लखनऊ : पारा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां आधी रात एक सिरफिरे प्रेमी आकाश कश्यप ने घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब एक साल पहले ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में हुई मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था, लेकिन युवती को जब आकाश की नशे की लत और आपराधिक पृष्ठभूमि का पता चला तो उसने दूरी बना ली।

इससे बौखलाए आकाश ने देर रात करीब 2 बजे 4–5 साथियों के साथ घर पहुंचकर CCTV तोड़ा और नशे में धुत्त होकर अंदर घुस गया। उसने युवती को पीटा, गाली-गलौज की और विरोध पर दो गोलियां चला दीं—एक कंधे में और दूसरी हाथ में लगी। घटना के दौरान उसने 7 साल की बच्ची पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन बच्ची दौड़कर बच गई।

गोली मारने के बाद आरोपी ने युवती को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और स्कॉर्पियो में फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से घायल युवती को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पारा पुलिस ने आरोपी आकाश कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम तैनात कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : छत्तीसगढ़ में तीन रेप केस, घर में घुसकर महिला का रेप, इधर नाबालिग और बच्ची बनीं हवस का शिकार

बिलासपुर/बलरामपुर/केशकाल : बिलासपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

1 of 14