Raipur

CG: देश के 5 एयरपोर्ट पर बिकेगा छत्तीसगढ़ का हथकरघा और पारंपरिक उत्पाद, CM साय ने कहा- शोरूम खोलने के जगह लेने का इकरारनामा तैयार

रायपुर:- छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प और कोष कल को ज्यादा बड़ा बाजार देने के लिए सरकार बड़ा प्रयास कर रही है. इसके तहत भारत के 5 एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ अपने शोरूम खोलेगा. ये बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हथकरघा को लेकर एक कार्यक्रम में कही. उन्होंने बताया कि इसके लिए उन एयरपोर्ट पर हम लोगों ने शोरूम खोलने के लिए जगह लेने का इकरारनामा तैयार किया है. छत्तीसगढ़ की हस्तकला को ज्यादा जगह मिले और ज्यादा से ज्यादा इसमें रोजगार के अवसर पैदा हो इसके लिए हम लोग तेजी से कम कर रहे हैं.

हथकरघा हमारे देश की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हथकरघा हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति के साथ ही विरासत को एक सूत्र में पिरोने वाला एक विधा है, एक कला है. इसमें जो उत्पादन होते हैं वह देश और प्रदेश के हमारे जो कारीगर हैं उनके कौशल का प्रदर्शन होता है साथ ही अपनी संस्कृति की भी दिखती चलती है. जांजगीर चांपा क्षेत्र में जिस तरीके से कोष की बनाई होती है. इसके साथ ही बस्तर की सिल्क पूरे देश में अपना पहचान रखती है. कोष की साड़ी और फैब्रिक के साथ क्वालिटी हमारे कारीगर के माध्यम से पूरे देश में एक बेजोड़ उत्पादन के तौर पर है. रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी का काम शुरू हो रहा है और इसमें हमारे समाज के लोगों को नया डिजाइन सिखाया जाएगा.

जनता से किया वादा पूरा कर रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में हमने जो छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था उसे हमने पूरा करने का काम किया है. हम लोगों ने छत्तीसगढ़ में जो भी काम किया है उसे मोदी के गारंटी का नाम दिया है और हर हाल में हमारी सरकार पूरा करने का काम कर रही है. हम लोगों का वादा था कि मुख्यमंत्री का पहला काम पिछली सरकार में जो 18 लाख गरीब लोगों का आवास वंचित रह गया उसे स्वीकृत करना था. आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 18 लाख आवास की स्वीकृति हो चुकी है और रोज 1500 से 1600 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जा रहा है.

हथकरघा दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सबसे पहले तो समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सीएम ने कहा कि अधिकारी और पूरे प्रदेश भर से बुनकर समाज से लोग आए और बड़ी भावना के साथ आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ. आज के कार्यक्रम में बुनकर समाज के जो बच्चे हैं जो 10वीं 12वीं बोर्ड में अच्छे नंबर लेकर आए हैं और जो हितग्राही हैं उनको 10 करोड़ की राशि दिए हैं और प्रशस्ति पत्र भी दिए हैं.

डॉ. रमन सिंह ने की सराहना

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी काम करके जिन लोगों ने इस कला को आज भी जीवित रखा है मैं वैसे लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आर्थिक परिस्थितियां खराब होने के बाद भी, इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा आमदनी के अवसर नहीं होने के बाद भी इस कला को हथकरघा को आप लोगों ने जीवित रखा है यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि की बात है.

पर्यटन मंत्री ने कहा- स्थानीय उत्पादों को दें बढ़ावा

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग के मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और विरासत का प्रतीक है भारत की शिल्प कला और हस्तकरघा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भारत के लोगों से आह्वान करते हैं कि हमें स्थानीय उत्पादों को ही ज्यादा से ज्यादा जगह देना चाहिए. स्थानीय उत्पादन हमारी आर्थिक गतिविधि को ही नहीं बढ़ाता बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति विरासत पारंपरिक शिल्प और उससे जुड़े लाखों परिवार के विकास का एक जन आंदोलन भी बनता है. कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के कुशल बुनकरों द्वारा तैयार पारंपरिक गमछा धारण कर प्रदेश की हस्तकरघा परंपरा को सम्मान दिया.

What's your reaction?

Related Posts

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

CG : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ कई अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां भारतीय वन…

1 of 94