Raipur

छत्तीसगढ़ की बेटी ने नीदरलैंड के युवक से रचाई शादी, कलेक्टर ऑफिस में लिए सात फेरे, जानिए कौन है क्रिस्टीना

जांजगीर : प्यार अगर सच्चा हो, तो न दूरियां रास्ता रोक सकती हैं और न ही सरहदें रिश्तों को बांध सकती हैं। जब दो दिल एक-दूसरे से मिलने की ठान लेते हैं, तो हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है। एक ऐसी ही प्रेम कहानी छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का है। जहां एक युवती नीदरलैंड के रहने वाले युवक से शादी कर ली। आधिकारिक रूप से विवाह प्रमाण पत्र जारी होने के बाद यह अनोखी शादी पूरे इलाके और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

नौकरी के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी

मिली जानकारी के अनुसार, मामला पामगढ़ क्षेत्र के भुईगांव की है। दरअसल, यहां भुईगांव की रहने वाली क्रिस्टीना नीदरलैंड में नौकरी करती हैं। वहीं उनकी मुलाकात क्रिस्टीयान एंड्रियश वरबूम से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गया। एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के बाद दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला किया। इस फैसले में दोनों परिवारों का भी पूरा समर्थन मिला और अब यह शादी पूरे जिले में मिसाल बन गई है।

जिला कलेक्टर कार्यालय में पूरी हुई शादी की रस्म

दोनों ने जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर विवाह की औपचारिकताएं पूरी कीं। विवाह अधिकारी प्रमोद गुप्ता के समक्ष तीन गवाहों की मौजूदगी में धारा-5 के तहत घोषणा की गई, जिसके बाद विवाह संपन्न हुआ। जिला विवाह अधिकारी ने विवाह प्रमाण पत्र जारी करते हुए इस विवाह को वैध घोषित किया। कार्यालय में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 157