Khairagarh - Chuikhadan

CG – ….जब घायलों को तड़पते देख SP ने रोकी गाड़ी, एंबुलेंस ने बाइक और स्कूटी को मारी थी टक्कर, SP ने सरकारी गाड़ी से पहुंचवाया अस्पताल

खैरागढ़ : रक्षाबंधन के दिन शनिवार को खैरागढ़ न्यायालय के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शांति डायग्नोस्टिक सेंटर की तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी सवार युवती और बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त और भी चर्चा में आ गया, जब संयोगवश खैरागढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) लक्ष्य शर्मा उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना समय गंवाए घायलों को अपने शासकीय वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस छुईखादन से मरीज लेकर दुर्ग जा रही थी। न्यायालय के पास अचानक यह दुर्घटना हुई, जिसमें स्कूटी सवार माही रंगराली (पिता काली रंगराली) के पैर की हड्डी टूट गई, साथ ही हाथ और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। वहीं, बाइक सवार मिथलेश मराई (25 वर्ष, निवासी गायत्री नगर) के सिर में चोट आई है। हादसे में एंबुलेंस में सवार यामिनी शर्मा को भी कंधे में चोट लगी है। तीनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यायालय के सामने का यह इलाका भीड़भाड़ वाला है और यहां तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन को कदम उठाने की जरूरत है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने SP लक्ष्य शर्मा की त्वरित मदद की सराहना की और कहा कि उनकी मानवीय पहल से घायलों को तुरंत इलाज मिल सका।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना … 13 साल की मासूम ने अपने ही 4 साल के भाई और 1.5 साल की बहन को कुएं में धकेला

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

1 of 2