Khairagarh - Chuikhadan

CG : महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, स्कूल से लौटे बच्चे मां को इस हालत में देख दंग रह गए

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :- जिले के ग्राम खैरबना में गुरुवार शाम एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। पुलिस हत्या की आशंका जताई है। मृतका की पहचान मोहिनी साहू (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थी। घटना उस समय सामने आई जब स्कूल से लौटे उसके मासूम बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे और मां के न खोलने पर पड़ोसियों की मदद ली गई। दरवाजा खोलते ही कमरे के भीतर मोहिनी की खून से सनी लाश देख सब दंग रह गए। महिला की गर्दन और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है। वह हाल ही में अपने मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना आई थी। घटना के समय उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम, थाना प्रभारी अनिल शर्मा सहित पुलिस बल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के लिए हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में…

CG News : चलती कार पर गिरी पेड़ की विशाल डाल बाल-बाल बची जान, लोगों का सवाल आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

खैरागढ़ : डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क…

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

1 of 3