Khairagarh - Chuikhadan

CG: खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे दो मासूम, पानी में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

खैरागढ़:- छुईखदान क्षेत्र के कोपरो गांव में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पांच वर्षीय युग पिता खेलावन श्रीवास और छह वर्षीय सूर्या पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है।

घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते पूरे गांव में मातम पसर गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

CG Road Accident : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में…

1 of 4