LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather News : प्रदेश़ में मूसलधार बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में बाढ़ का खतरा, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

मौसम विभाग ने बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर में अचानक बाढ़ का खतरा जताते हुए अगले 24 घंटों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, सेंट्रल छत्तीसगढ़ के 10 जिलों दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, महासमुंद, गरियाबंद सहित अन्य में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट और रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट लागू किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण, जो 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है, मानसून की सक्रियता को बढ़ा रहा है। इसके प्रभाव से अगले 3 घंटों में कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, जशपुर सहित 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की भी संभावना है, जिससे नदियां और नाले उफान पर आ सकते हैं। पिछले 24 घंटों में दुर्ग में 130 मिमी और बालोद में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे शिवनाथ नदी उफान पर है और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

CG Weather News Update Today : प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

1 of 20