Durg

CG Viral Video : SDO का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मिडिया मे हुआ वायरल

दुर्ग : दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में पदस्थ SDO एम.ए. खान का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला जल जीवन मिशन के तहत हुए 53 लाख रुपए के काम से जुड़ा है। आरोप है कि बिल पास करने के बदले SDO ने ठेकेदार से 10 प्रतिशत कमीशन मांगा।

भिलाई निवासी ठेकेदार और सिविल इंजीनियर नवीन वर्मा के मुताबिक, ग्राम घुघवा में पानी टंकी निर्माण और घर-घर पाइपलाइन का काम पूरा होने के बावजूद बिल करीब एक साल तक अटका रहा। आरोप है कि भुगतान के लिए लगातार कमीशन की मांग की जाती रही। नवीन का कहना है कि मजबूरी में उन्होंने करीब 2 से ढाई लाख रुपए तक कमीशन दिया, फिर भी अब तक 40 प्रतिशत भुगतान यानी 18 से 20 लाख रुपए बकाया है। दिसंबर 2024 में जब 1 लाख 20 हजार रुपए कमीशन की पहली किस्त दी गई, उसी वक्त ठेकेदार ने चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वायरल वीडियो में SDO एम.ए. खान पैसे लेते, कैलकुलेटर से 10 प्रतिशत की गणना करते और पूरी रकम चुकाने को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। ठेकेदार का आरोप है कि जब उसने कमीशन देना बंद किया, तो उसे और परेशान किया जाने लगा। फाइलें रोकी गईं, अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलते थे और भुगतान की प्रक्रिया जानबूझकर अटकाई गई। आर्थिक तंगी के चलते उसे भारी ब्याज पर कर्ज लेना पड़ा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23