Durg

CG : झंडा विवाद में दो कांस्टेबल सस्पेंड, अग्नि वीर जवान के घर भगवा झंडा लगाने पर पुलिस जवानों ने किया था दुर्व्यवहार, SP ने लिया एक्शन

दुर्ग : दुर्ग जिले के मचांदुर गांव में अग्नि वीर जवान के के साथ दुर्व्यवहार करने वाले 2 पुलिस कर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे 3 सितंबर की रात अग्नि वीर जवान कौशल निषाद के साथ पुलिस जवानों का भगवा ध्वज लगाने को लेकर विवाद हुआ था। सोशल मीडिया में इस विवाद का वीडियों वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद अब एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि ये भगवा झंडा को लेकर शुरू हुआ ये पूरा विवाद उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर गांव का है। गांव में रहने वाले कौशल निषाद अग्नि-वीर जवान है। 3 सितंबर की रात कौशल अपने घर की छत पर जब भगवा झंडा लगा रहा था। इसी दौरान मचांदुर चौकी के दो आरक्षक मौके पर पहुंचे और उसे झंडा लगाने से मना कर दिया। आरोप है कि पुलिस जवानों ने वर्दी का रौब दिखाते हुए अग्नि वीर कौशल के साथ गाली-गलौज भी की। इस पूरे विवाद का वीडियों सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हल्ला बोल दिया था।

कई कार्यकर्ता निषाद परिवार के घर पहुंचे और उनके घर की छत पर कई सारे भगवा ध्वज लहराकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की बात कही। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया। इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी ने पहले ही दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया था। इसके बाद 10 सितंबर को एसपी ने दोनों आरक्षक महेश देवांगन और रामकृष्ण दास को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23