Balod

CG: नहर में दर्दनाक हादसा, बेटी को तैरना सिखाते समय बहे पिता-बेटी

बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तांदुला नहर में नहाने के दौरान पिता और बेटी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा पीपरछेड़ी गांव के पास हुआ, जहां ग्राम धोबनपुरी निवासी यमन गंजीर (35 वर्ष) अपनी 12 वर्षीय बेटी पल्लवी गंजीर को तैरना सिखाने के लिए नहर में उतरे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बह गए।

घटना के समय एक अन्य बच्ची दामिनी भी पानी में बहने लगी थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाश में मदद के लिए तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोका गया। गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पिता यमन गंजीर का शव बरामद कर लिया है, जबकि बेटी पल्लवी की तलाश अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और ससुराल आया हुआ था। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Crime : दिल्ली गयी लड़की से किया रेप, फिर दोस्त को 60000 रुपये में बेचा, बीबी बताकर करता रहा हैवानियत, अब मिली 20 साल की जेल

बालोद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे 60 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेचने…

1 of 8