Janjgir - Champa

CG : अंधविश्वास में रिश्तों का कत्ल जादू – टोने के शक में भतीजे ने काटा दिया चाचा का गला, वारदात के बाद मचा हड़कंप,

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में अंधविश्वास में एक बार फिर कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने जादू-टोना के संदेह में अपने ही चाचा की धारदार हसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक जांजगीर थाना क्षेत्र के पाल मोहल्ला पीपल चौक चांपा निवासी 67 वर्षीय राम प्रसाद पाल शिव मंदिर में पूजा-पाठ करता था। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में अकेले ही रहता था। रिश्ते में उसका भतीजा अजीत कुमार पाल कोटाडबरी स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज परिसर में ढाबा चलाता है। आरोप है कि अजीत अक्सर अपने चाचा रामप्रसाद पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता था।

अजीत का आरोप था कि इसी तंत्र-मंत्र के कारण से उसका ढाबा ठीक से नहीं चलता है। 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे रामपाल के बेटे लक्ष्मण पाल की नाबालिग बेटी किराना दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। तभी उसने देखा कि उसके बड़े पापा अजीत पाल उसके दादा राम प्रसाद पाल पर धारदार हसिया से हमला कर रहे हैं। बच्ची ने तुरंत घर जाकर अपने पिता को सूचना दी।

जब लक्ष्मण पाल मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। जिसके गले और कनपटी पर गहरे घाव थे। तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के बाद फरार आरोपी को कुछ घंटे बाद ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16