Bilashpur

CG: नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत, SDRF टीम ने निकाला शव

बिलासपुर :- जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरपा नदी में नहाने के दौरान एक बहुत ही दुखद और दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक किशोर की जान चली गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबड़ापारा का रहने वाला 14 वर्षीय सौरभ धुरी अपने कुछ साथियों के साथ अरपा नदी में नहाने के लिए गया था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी नहाने के दौरान सौरभ अचानक पानी की अधिक गहराई वाले हिस्से में चला गया और पानी में डूबने लगा।

उसके साथियों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया।सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नदी में डूबे बच्चे की तलाश शुरू की। टीम के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी के पानी से सौरभ के शव को बाहर निकाला।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG : न्यायधानी में किस बात पर भड़की हिंसा? जानें क्या हुआ उस रात, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, धारा 144 लागू

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात…

CG News : प्लेन हादसा लैंडिंग के बाद अचानक फटा फ्लाइट का टायर, यात्रियों में मची दहशत; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त…

1 of 42