Raipur

CG Breaking : स्टेट GST की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इन दो कारोबारी के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर : राजधानी रायपुर में आज स्टेट जीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में स्थित दो प्रमुख व्यापारिक संस्थानों लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है।

एक साथ 4 ठिकानों पर दबिश

करीब 10 अधिकारियों की टीम इन दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है। विभाग को इन फर्मों के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और कंप्यूटर-लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के पुख्ता संकेत मिले हैं। फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : “ड्रीम गर्ल” स्टाइल ठगी : लड़की की दिलकश आवाज, जाल में फंसे लोग, पढ़िये आप भी ये खबर, कहीं फंस ना जायें…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 80