LIFE
छत्तीसगढ

CG SI Promotion : DGP ने जारी किया प्रमोशन आदेश, ये सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, देखिये लिस्ट

Police Promotion News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने 25 सब इंस्पेक्टरों की इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति की घोषणा की है। इस लिस्ट में रायपुर जिले के भी 6 सब इंस्पेक्टरों के नाम शामिल हैं। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिस अफसरों के लिए यह आदेश एक बड़ी राहत और खुशी की खबर है।

प्रमोशन आदेश के मुताबिक, अभी सभी नए इंस्पेक्टर अपने वर्तमान जिले और पदस्थापना स्थल पर ही काम करेंगे। डीजीपी ने साफ किया है कि उनकी नई पदस्थापना के आदेश अलग से जल्द ही जारी किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, विभागीय कार्यों में सक्रियता, सेवा कार्यकाल और उपलब्धियों के आधार पर इन अधिकारियों का प्रमोशन तय किया गया है। प्रमोशन मिलने के बाद अफसरों के मनोबल में भी वृद्धि होगी और विभागीय कार्यों की गति तेज होने की उम्मीद है।

प्रमोशन आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। साथी अफसरों ने भी अपने सहकर्मियों को बधाई दी है। विभाग का मानना है कि इस प्रमोशन से न केवल व्यक्तिगत स्तर पर अफसरों को लाभ होगा, बल्कि संगठनात्मक दक्षता भी बढ़ेगी।डीजीपी ने आदेश में यह भी कहा है कि सभी एसपी और वरिष्ठ अधिकारी प्रमोटेड अफसरों से उनके नए दायित्वों के अनुरूप काम करवाएं और आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दें।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

CG Weather News Update Today : प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

1 of 20