Kawardha

CG Sex Racket Busted : रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने 3 युवतियां और 1 दलाल को दबोचा

कवर्धा : रिहायशी इलाके में लंबे समय से संचालित हो रहे देह व्यापार के अड्डे का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघरी रोड स्थित अटल आवास के पास एक मकान में धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर 3 युवतियों और 1 दलाल को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कवर्धा जिले की ये पूरी घटना है। कवर्धा पुलिस प्रशासन को पिछले कुछ समय से मुखबिरों के माध्यम से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि घुघरी रोड के अटल आवास क्षेत्र में एक घर के अंदर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रिहायशी इलाके में इस तरह की गतिविधियों की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और बिना किसी जल्दबाजी के पूरी योजना के साथ कार्रवाई करने का फैसला किया।

सूचना की पुष्टि के लिए कबीरधाम पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में दो दिनों तक इलाके में रेकी करते रहे। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों, गतिविधियों के समय और पैटर्न पर बारीकी से नजर रखी गई। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बताए गए मकान पर अचानक दबिश दी। जब पुलिस टीम मकान के अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मौके से एक दलाल और तीन युवतियों को बेहद आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह रैकेट सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था और आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी जा रही थी। पकड़े गए सभी आरोपियों को सिटी कोतवाली थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह रैकेट कब से चल रहा था, इसमें और कितने लोग शामिल हैं और क्या इसके तार शहर या जिले के अन्य हिस्सों से भी जुड़े हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध अड्डे न केवल सामाजिक माहौल को खराब करते हैं, बल्कि युवाओं को गलत दिशा में धकेलते हैं। विभाग ने साफ शब्दों में कहा है कि शहर की शांति और सामाजिक मर्यादा को बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह की गतिविधियों से हमेशा असुरक्षा और भय का माहौल बना रहता है। पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से इलाके में राहत महसूस की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

1 of 7