Sarguja

CG Road Accident : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, 2 युवतियां गंभीर रूप से घायल

सरगुजा : जिले के अंबिकापुर में मणिपुर थाना क्षेत्र के हर्राटिकरा इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार में सवार अन्य दो युवक भी चोटिल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान कार चालक विशाल तिर्की और उसके दोस्त अंजित कुजूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल तिर्की एक शिक्षिका का बेटा था और वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह दुखद घटना घटी। हादसे में घायल हुई युवतियों की पहचान निकिता कुजूर और तारा कुजूर के रूप में हुई है, जो कॉलेज की छात्राएं हैं।

दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार वाहन मालिक आर्यन कुजूर और अनिमेष तिर्की भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार दोनों युवतियां अंबिकापुर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और वे सीतापुर व बगीचा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वहीं, कार में सवार दो युवक मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दो अन्य युवक अंबिकापुर के ही रहने वाले थे।

पुलिस का कहना है कि सभी युवक-युवतियां सेमरडांड की ओर से लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सभी शराब के नशे में थे। इसी दौरान हर्राटिकरा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पलट गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, सभी को अलर्ट रहने के निर्देश, जानें क्या है वजह

अंबिकापुर : अर्नब तूफान के संभावित असर को देखते हुए सरगुजा जिले में भी अलर्ट…

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की हत्या की रची जा रही साजिश! झारखंड से बुलाए गए शूटर्स, ऐसे हुआ खुलासा

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह को एक पत्र…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG News : खाद्य विभाग ने दिया ये आश्वासन रद्द हुए राशन कार्ड वालों को फिर से मिलेगा राशन! बस करना होगा …. ये काम

सरगुज़ा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में राशन कार्ड धारकों के इकेवाईसी मामले में बड़ा…

1 of 18