Raipur

छत्तीसगढ़ में इस त्योहार की छुट्टी में फेरबदल! अब 20 नवंबर को मिलेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मिलने वाली छुट्टी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश को बदलकर अब 20 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर कर दिया है। दरअसल, सरकार ने 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसी के मद्देनजर अब स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दूसरे दिन कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व में 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश देने का निर्णय लिया था। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 09 नवंबर को पहले ही पूरे राज्य में गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। इसकी जगह अब 20 नवंबर शुक्रवार को तुलसी विवाह के पावन अवसर छुट्टी रहेगी।

सभी सरकारी संस्थानों पर नहीं होगा लागू

सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने संशोधित आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि स्थानीय अवकाश का लाभ सभी सरकारी संस्थानों को नहीं मिलेगा। बैंक, कोषालय और उपकोषालय को इस व्यवस्था से अलग रखा गया है। यानी 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित होने के बावजूद इन संस्थानों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

बस्तर जिले में भी इसी तरह का आदेश

बता दें कि बस्तर में स्थानीय अवकाश में फेरबदल किया गया है। 9 की जगह 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित रहेगा। बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश को लेकर जिला प्रशासन ने एक संशोधित आदेश जारी किया है। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार जिले में पूर्व निर्धारित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव करते हुए अब 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

धूमधाम से मनाया जाता है गोवर्धन पर्व

राज्य में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी अलग-अलग परंपराओं के अनुसार पशुओं की पूजा करते हैं। कई जगह गोबर के गोवर्धन पहाड़ का निर्माण कर पूजा की परंपरा भी पुरानी है। लोग दूध, घी, फल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते हैं। यह पूजा सुबह से दोपहर 12 बजे तक की जाती है। दीपावली के दूसरे दिन का अवकाश मिलने से अब कर्मचारी अपने परिवार के साथ यह पूजा भी कर सकेंगे। उन्हें ऑफिस की टेंशन भी नहीं होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 175