Raipur

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने बढ़ा दी छत्तीसगढ़ के किसानों की चिंता, कल इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

रायपुर : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने की तैयारी में है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक और खतरनाक तूफान ‘मुरासु’ मंडराने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और अगले कुछ घंटों के भीतर ये आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र में करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगी। ‘मुरासु’ को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, इसका असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी देखने को मिल सकता है।

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ बरपाएगा कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट कर के बताया- “पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में 20 कि.मी. प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है। आज, 2 नवंबर 2026 को सुबह 02:30 बजे (IST) यह 13.6° उत्तर अक्षांश और 82.5° पूर्व देशांतर के पास स्थित था।

यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 290 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 320 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, कावली (आंध्र प्रदेश) से 310 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 470 किमी दक्षिण में स्थित है।

110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो मुरासु चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और 2 नवंबर 2026 की आधी रात (23:30 बजे IST) से 3 नवंबर 2026 की सुबह (04:00 बजे IST) के बीच, ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।”

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ को लेकर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के भी कई भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 03 नवंबर को सुकमा, बिजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर में तेज बारिश हो सकती है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

किसानों की चिंता बढ़ी

छत्तीसगढ़ में धान कटाई का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही ‘अर्नब’ के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। धान कटाई से पहले हुई बारिश के चलते किसानों की फसल डूब गई है, जिसके चलते फसल खराब हो गया है। वहीं, अब चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।

What's your reaction?

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं…

1 of 168