Shakti

CG: तालाब बना काल, खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाईं जुड़वा बहनें

सक्ती:- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हृदय विदारक घटना सामने आई है. खेलते-खेलते तालाब में जुड़वा बहनों की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों में शवों को तैरते हुए देखकर हड़कंप मच गया. उन्होंने तत्काल शवों को बाहर निकाला. घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लवसरा गांव की है.

जुड़वा बहनों की मौत

जानकारी के अनुसार, दीप्ति गोंड (6 वर्ष) और दिव्या गोंड (6 वर्ष) सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं. खेलते-खेलते वह तालाब के किनारे पहुंच गईं. इसी दौरान दोनों तालाब में गिर गईं और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका. कुछ देर बाद गांव के लोगों ने तालाब में दोनों बच्चियों के शव तैरते हुए देखे, जिसके बाद तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया.

खेलते-खेलते तलाब में डूबे

आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

CG Crime : बहू से दुष्कर्म व धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार, 7 घंटे में पुलिस ने दबोचा, बहु ने आरोप में कहा …

सक्ती : बाराद्वार थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी…

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, अब फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी

सक्ति :- सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस…

1 of 5