Shakti

छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सक्ती : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने नवरात्रि और दिवाली पर छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अब कलेक्टर ने सक्ती जिले के स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए छुट्टी के तारीख में बदलाव करने का आदेश जारी किया है। सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो अनुक्रमांक-चार के नियम-आठ में प्रदत्त शक्तियों के तहत जिला सक्ती के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार 18 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “नवाखाई” पर्व के उपलक्ष्य में घोषित स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए 25 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “अनंत चतुर्दशी” के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय व उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : बहू से दुष्कर्म व धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार, 7 घंटे में पुलिस ने दबोचा, बहु ने आरोप में कहा …

सक्ती : बाराद्वार थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी…

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, अब फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी

सक्ति :- सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस…

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

1 of 5