Bilashpur

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई निरीक्षकों का तबादला जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट

बिलासपुर : पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक निलेश पाण्डेय की कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर में की गई संबद्धता समाप्त कर दी गई है, थाना रतनपुर भेजा गया है।

वहीं निरीक्षक उमेश साहू को थाना अजा-जाक से स्थानांतरित कर थाना सकरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह निरीक्षक विजय चौधरी को थाना सकरी से एसपी आफिस बिलासपुर में पदस्थ रखा गया है। निरीक्षक राजश्री दामू को थाना कोनी से हटाकर कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर में किया गया है। आदेश के मुताबिक रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक अवनीश पासवान को थाना तखतपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना तखतपुर से थाना कोनी भेजा गया है।

इसके अलावा रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को थाना अजाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग द्वारा जारी इस प्रशासनिक आदेश को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभागीय कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43