Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG Crime : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बचने करता रहा ये काम, जानिए कहां का है मामला?

मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी वारदात का रूप ले लिया. कलयुगी बेटे ने लाठी से अपने पिता को जमकर पीटा. हमले में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. वारदात से बाद आरोपी गांव में छिपने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में सफलता हासिल की. घटना जनकपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, भरतपुर तहसील अंतर्गत जनकपुर के भगवानपुर गांव का पूरा मामला है.

जहां पारिवारिक विवाद में 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला किया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बिरन सिंह ने दम तोड़ दिया. हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया और गांव में ही छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा. लेकिन जनकपुर ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, फोरेंसिक टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं कार्रवाई से बचने के लिए भगवानपुर के बघवार मोहल्ले में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. साथ ही निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाठी को घर के सामने खेत से जब्त किया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

What's your reaction?

Related Posts

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

CG News : गणेश चतुर्थी के बजाय अब नवाखाई पर रहेगा स्थानीय अवकाश कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

एमसीबी : जिले में स्थानीय अवकाश की पूर्व घोषित सूची में आंशिक संशोधन किया गया…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

CG Police Transfer Breaking : कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखिये किसे कहां मिला प्रभार, पूरी सूची

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

1 of 4