Raigarh

CG Police Transfer : 6 निरीक्षक, 3 SI, 4 ASI समेत 16 पुलिस अधिकारियों – कर्मचारियों का तबादला देखे पूरी लिस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक (SI), 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 1 प्रधान आरक्षक और 2 आरक्षक शामिल हैं। एसएसपी कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और अन्य शाखाओं में पदस्थ किया गया है।

यह फेरबदल जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द ही अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखे पूरी लिस्ट

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG News : अश्लील मैसेज विवाद में नया मोड़ छात्रा का कथित वीडियो वायरल, ₹2.5 लाख मांगने का दावा, जांच में नया एंगल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और छात्रा…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 10