Raigarh

CG Crime : डबल मर्डर मिस्ट्री जिंदा जलने की नहीं, पहले बुजुर्ग दंपति की गई थी हत्या, फिर घर में लगाई गई आग, पुलिस जांच में खुलासा

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोधा में बुजुर्ग दंपति के घर में आग लगने से मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में हादसा माने जा रहे इस मामले ने अब हत्या का रूप ले लिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में दोनों शवों पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट हुआ है कि पहले बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए उनके घर में आग लगा दी गई।

मृतकों की पहचान मंगलु राम राठिया (65 वर्ष) और उनकी पत्नी पूनई बाई के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम औरामुड़ा के निवासी थे और खेती-किसानी के काम से धर्मजयगढ़ के ग्राम क्रोधा आए हुए थे।

हत्या के बाद रची गई आग की साजिश

प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच में दोनों शवों पर धारदार हथियार से किए गए गहरे घाव मिले हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों ने पहले दंपति की निर्मम हत्या की और फिर घटना को हादसा दिखाने तथा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मकान में आग लगा दी।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

घटना के बाद धर्मजयगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हत्या की वजह अब भी रहस्य

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग दंपति की हत्या किसने और किस वजह से की। पुलिस संपत्ति विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

CG News : अश्लील मैसेज विवाद में नया मोड़ छात्रा का कथित वीडियो वायरल, ₹2.5 लाख मांगने का दावा, जांच में नया एंगल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और छात्रा…

1 of 11