Surajpur

CG News : भाजपा के ये 2 नेता पार्टी से निष्कासित जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस, नहीं मिला संतोषप्रद जवाब तो जारी हुआ आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रवैया अपनाते हुए सूरजपुर के दो नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। दोनों को ही पूर्व में पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, हालाँकि उनकी तरफ से कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिल सका। जिन नेताओं पर यह कार्रवाई हुई है उनमें शिवनंदपुर नगर पंचायत के भाजपा उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल और उनके पिता अशोक अग्रवाल का नाम शामिल है। अशोक अग्रवाल आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं।

भाजपा को मिली थी शानदार जीत

गौरतलब है कि, सूरजपुर जिले की शिवनन्दनपुर नगर पंचायत के पहले ऐतिहासिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने कांग्रेस के संजय सोनी को 362 मतों के अंतर से पराजित किया था। हालाँकि पार्षद चुनावों में भी दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। चुनाव परिणाम के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर भाजपा के रितेश जायसवाल विजयी रहे थे। वहीं, 15 वार्डों में हुए पार्षद चुनाव में कांग्रेस ने 8 सीटों पर और भाजपा ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG Crime : चरित्र शंका में पति की हैवानियत! पत्नी का मुंडन कर बेरहमी से पीटा, पेशाब पिलाने का आरोप देखे पूरा वायरल वीडियो

सूरजपुर : जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

1 of 10