Sarguja

CG News : शासकीय कार्यालय की छत का हिस्सा टूटा, परियोजना अधिकारी समेत 3 महिला कर्मचारी घायल

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जर्जर सरकारी भवनों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। सीतापुर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजना कार्यालय में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। परियोजना अधिकारी के कक्ष में बैठक चल रही थी, तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा।

हादसे में परियोजना अधिकारी, एक पर्यवेक्षक समेत तीन महिला कर्मचारी घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

काफी समय से जर्जर है भवन

जानकारी के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग का यह कार्यालय लंबे समय से जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और प्लास्टर गिरने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसके बावजूद भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।

मीटिंग के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि परियोजना अधिकारी के कक्ष में विभागीय बैठक चल रही थी। इसी दौरान छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे कमरे में मौजूद कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

बढ़ी सुरक्षित भवन की मांग

इस हादसे के बाद कर्मचारियों ने जर्जर भवन में कार्यालय संचालित किए जाने पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षित भवन की व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18