Sarguja

CG : एसपी बंगले के सामने डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी! ऑफिसर्स कॉलोनी की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

अंबिकापुर : शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। गांधीनगर थाना क्षेत्र के इस पॉश इलाके में स्थित डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर के घर से करीब 1 लाख रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई है, उसके ठीक सामने पुलिस अधीक्षक (SP) का निवास है, और कॉलोनी को शहर की सबसे सुरक्षित जगहों में गिना जाता है। इस घटना ने रात्रि गश्त और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऑफिसर्स कॉलोनी में ऐसा हो सकता है, तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18