Janjgir - Champa

CG News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दो साल पहले हुई थी शादी, 11 महीने का बच्चा भी है, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान आँचल सिदार के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले सिवनी निवासी सपन सिदार (24) से हुई थी। दंपति का 11 माह का एक बच्चा भी है।

आँचल अपने पति और जेठानी के साथ एक ही घर में रहती थी। पति सपन सिदार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात आँचल अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। दरवाजा नहीं टूटने पर घर के पीछे से कमरे की छत की शीट हटाकर अंदर देखा गया, जहां आँचल फांसी के फंदे पर लटकी मिली। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 15