Janjgir - Champa

CG Big Road Accident : भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर

जांजगीर – चांपा : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर—ग्राम सुकली में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांजगीर–चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारात से नवागढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार है

1. विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष) 2. राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष) 3. पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष) 4. भूपेंद्र साहू (40 वर्ष) 5. कमलनयन साहू (22 वर्ष) सभी मृतक सड़क पारा शांति नगर, नवागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दो साल पहले हुई थी शादी, 11 महीने का बच्चा भी है, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव में…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

CG News : शराबी दूल्हे को दुल्हन ने मंडप से लौटाया, बोली …. जो खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ता क्या संभालेगा !

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर…

1 of 14