Raigarh

CG News : मर्डर या सुसाइड 20 वर्षीय युवक की गला कटने से संदिग्ध मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

रायगढ़ : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 08 निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (20 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

नारियल छीलने वाले चाकू से रेता गला

परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना कल रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने नारियल छीलने वाले बड़े धारदार चाकू से अपने गले को खुद ही रेत लिया। हालांकि, घटनास्थल का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। कमरे का पूरा फर्श खून से लथपथ मिला है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

मोबाइल और हथियार जब्त

पुलिस को घटनास्थल से वह धारदार हथियार बरामद हो गया है जिससे गला रेता गया था। साथ ही मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स इस गुत्थी को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं कि आखिर अभिषेक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया या इसके पीछे कोई और वजह है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। जांच को पुख्ता करने के लिए रायगढ़ से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की विशेष टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर मौजूद फिंगरप्रिंट्स और खून के छीटों की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : बच्चा चोरी की सनसनी! 10 माह के मासूम को बोरी में भरकर ले जा रहा था आरोपी, परिजनों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई

रायगढ़ : शहर के जुटमिल थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली बच्चा चोरी की कोशिश का…

CG News : जेल में ड्रोन से पहुंचाई जा रही थी अवैध वस्तुएं, अब 500 मीटर दायरे में नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित

रायगढ़ : जिला जेल रायगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं किसी भी अप्रिय…

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG Crime : उधार के 10 हजार को लेकर रिश्तों पर भारी पड़ा विवाद, युवक ने साथियों संग बहन और जीजा को बेरहमी से पीटा

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 11