Raigarh

CG: 65 साल के बुजुर्ग ने महिला की दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, 10 महीने की बच्ची का भी किया मर्डर

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद उसने महिला और उसकी बेटी दोनों की हत्या कर दी. यह जघन्य अपराध 15 जुलाई को लैलूंगा पुलिस स्टेशन इलाके के छपरापानी गांव में एक दूर-दराज के खेत में हुआ था. पुलिस ने कई हफ्तों की गहन जांच के बाद 6 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया है.

रायगढ़ पुलिस ने दी जानकारी

रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने आरोपी के शरीर पर चोट के संदिग्ध निशानों का पता लगाया. उसके बाद फोरेंसिक सबूतों को जोड़कर इस पेचीदा मामले को सुलझाया. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई. जिसने कबूल किया कि जब मां ने उसके हमले का विरोध किया तो उसने पीड़ितों पर हमला किया.

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि वह 15 जुलाई की रात पीड़िता के घर में घुसा और उसे अपनी बेटी के पास सोता हुआ पाया. जब उसने रेप की कोशिश का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर ईंट से कई बार वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई; इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया. जब बच्ची रोने लगी, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया और ईंट से वार करके उसकी मौके पर ही हत्या कर दी.

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 11