Raipur

CG News : मनरेगा कर्मचारियों ने आंदोलन रद्द, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आश्वासन के बाद बनी सहमति

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कर्मचारियों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। यह निर्णय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ देर रात हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। बैठक में मनरेगा कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी लंबित मांगों को विस्तार से सरकार के समक्ष रखा।

कर्मचारियों ने सेवा संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान और लंबित मांगों पर ठोस निर्णय लेने की मांग की। बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 15 दिनों के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई की दिशा में निर्णय लेगी। सरकार के इस आश्वासन के बाद कर्मचारी संगठनों ने फिलहाल अपना चरणबद्ध आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई।

हालांकि कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन फिर से शुरू किया जा सकता है। बैठक में बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144