Raigarh

CG News : जंगल में फंदे से लटकती मिली गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लाश, मचा हड़कंप जांच मे जुटी पुलिस

रायगढ़ : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां बुधवार की सुबह गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव जंगल में पेड़ से लटके मिले, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था और युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन किन कारणों से दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 10