Raipur

CG News : राज्य सरकार ने 3 फीसदी महंगाई राहत की बढोत्तरी का किया ऐलान, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स, देखिये आदेश

रायपुर : केंद्र सरकार ने अभी तक DA बढोत्तरी की घोषणा नहीं की है। तय परंपरा के मुताबिक 1 जनवरी से महंगाई भत्ता की लाभ कर्मचारियों को मिलना रहता है, लेकिन इस बार अप्रैल माह में भी केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढोत्तरी को लेकर निर्णय नहीं किया है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसी साल 11 जनवरी को राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढोत्तरी को डीए को केंद्र के बराबर 58 फीसदी कर दिया था।

हालांकि उस वक्त राज्य सरकार ने पेंशनर्स की डीए बढोत्तरी का आदेश जारी नहीं किया था। लेकिन वित्त विभाग ने राज्य के पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) में बढोत्तरी का आदेश जारी कर दिया है। आज जारी हुए आदेश में राज्य सरकार ने कहा है कि राज्य शासन के पेंशनरों व परिवार पेंशनरों को मूल पेंशन , परिवार पेंशन पर दिनांक 1 जनवरी 2026 से 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत डीआर (महंगाई राहत) मिलेगा। वहीं छठवें वेतमान के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से 5 प्रतिशत की बढोत्तरी के साथ 257 फीसदी महंगाई राहत मिलेगा।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 115