Shakti

CG : ‘मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ’… मोबाइल टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगी युवती, उतारने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग युवती आत्मानंद स्कूल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे तक युवती टावर पर ही रही। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के बाहर चले जाने से नाराज थी। प्रेमी को वापस बुलाने की मांग को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हसौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवती से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश दी।

पुलिस ने लगातार बातचीत के जरिए स्थिति को संभालने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बाद युवती पुलिस की बात मान गई और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आई। युवती के सकुशल नीचे उतरने के बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

CG Crime : बहू से दुष्कर्म व धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार, 7 घंटे में पुलिस ने दबोचा, बहु ने आरोप में कहा …

सक्ती : बाराद्वार थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी…

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, अब फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी

सक्ति :- सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस…

1 of 5