Durg

CG Crime : शादी में गया परिवार, पीछे से ‘साफ’ हुआ घर, स्क्रैप व्यापारी के यहां लाखों की चोरी

दुर्ग : जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात स्क्रैप व्यापारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ नेहरू नगर वेस्ट स्थित घर में रहते हैं। सोमवार को पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

इसी दौरान चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे अलमारी को निशाना बनाया। चोरों ने घर से हीरे, सोने-चांदी के गहनों के साथ करीब 1 लाख 40 हजार रुपए नगद पार कर लिए। देर रात करीब 2 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खंगाली जा चुकी थी और कीमती सामान गायब था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नकबजनी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Scam : ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करोड़ों की संपत्ति कब्जे में लिया किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद…

1 of 24