Mahasamund

CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद :- जिला पुलिस ने IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार हुए सटोरियों से इनका कनेक्शन जुड़ा था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन पैनलों के जरिए IPL मैचों में करोड़ों रुपए का सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 22 मोबाइल फोन और करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए के ऑनलाइन लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इस पूरे मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने दी है।

पुलिस ने रायपुर और बेमेतरा में दबिश देकर दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश, ललित चावला, अंशु बग्गा, सौरभ जैन, विजय वर्मा और निशांत नागवानी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन पैनलों के जरिए IPL मैचों में करोड़ों रुपए का सट्टा संचालित कर रहे थे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई…

CG News : गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे दबोचा, निर्माण कार्य की एनओसी के लिए ले रहा था घूस

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG News : कार से 9 करोड़ 817 लाख रूपये के सोने के जेवरात पकड़ाया, गुजरात के तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

महासमुंद : महासमुंद जिले में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।…

1 of 7