Surajpur

CG: जीवित महिला को कागजों में मृत बताकर हड़पी जमीन, तहसीलदार-पटवारी समेत चार पर FIR

सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित महिला को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर उसकी जमीन का नामांतरण और रजिस्ट्री करा दी गई। शिकायत और प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद झिलमिली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम करकोटी का है। आरोप है कि महिला की फर्जी मृत्यु दर्शाने के लिए कथित तौर पर नकली मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया गया। इसी दस्तावेज के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की।

शिकायत मिलने के बाद हुई प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के संकेत मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मटन नहीं पकाने पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद, अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी…

1 of 11