Bilashpur

CG – हुक्का बैन के बाद भी काला कारोबार जारी : दो व्यापारियों पर छापा, ₹2.57 लाख का अवैध सामान जब्त

बिलासपुर : प्रदेश भर में हुक्के के प्रयोग पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे हुक्का कारोबार बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब ₹2.57 लाख मूल्य का अवैध हुक्का और फ्लेवर जब्त किया है। दो व्यापारियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पहली कार्रवाई: सीएमडी चौक से आरोपी पकड़ा गया

पुलिस को सूचना मिली थी कि सीएमडी चौक के पास अवैध हुक्का फ्लेवर और सामग्री की बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रदीप वाधवानी को पकड़ा, जिसके पास से हुक्का पीने की सामग्री बरामद की गई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसके घर में भी भारी मात्रा में अवैध स्टॉक रखा है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और आंगन में रखे कार्टनों से विभिन्न ब्रांड्स के हुक्का फ्लेवर बरामद किए। संपूर्ण जब्ती की अनुमानित कीमत ₹2,57,000 आंकी गई है।

दूसरी कार्रवाई: अग्रसेन चौक से गुप्ता पान सेंटर पर छापा

दूसरी बड़ी कार्रवाई अग्रसेन चौक स्थित गुप्ता पान सेंटर पर की गई, जहां से संचालक पवन गुप्ता को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से भी हुक्का पीने की सामग्री, फ्लेवर और अन्य अवैध सामान बरामद किया गया।

कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों व्यापारियों के खिलाफ COTPA (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इनके जरिए हुक्के की आपूर्ति और किन-किन जगहों पर हो रही थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

1 of 43