Korba

CG: पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा पति, इलाके मे दहशत

कोरबा :- से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

घटना ने पार की हैवानियत की हदें

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद और कथित चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने हत्या के बाद शव से सिर अलग कर लिया और कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। कुछ लोगों के अनुसार, वह सिर लेकर घर में बैठा रहा और लोगों को खुद ही वारदात की जानकारी देता रहा।

बच्चों के सामने टूटा परिवार

घटना के वक्त घर में बच्चों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। आरोपी पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था और वहीं अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता था। इस वारदात ने मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में चालक फंसा, जाम में फंसा पर्यटन मंत्री का काफिला

कोरबा : कोरबा में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल में डीजल टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने…

1 of 20