Bilashpur

CG: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, मची चीख-पुकार

बिलासपुर : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां शिव घाट बैराज के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में दर्जनभर से अधिक लोग सवार थे जो एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे; इसी दौरान जल्दी घर पहुंचने की होड़ में चालक ने मुख्य मार्ग के बजाय शॉर्टकट रास्ता चुना और बैराज के समीप संतुलन खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43