ब्रेकिंग न्यूज़

CG : शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर : शराब दुकान मे जल्द शुरू होगी …. ये व्यवस्था आबकारी मंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में अब जल्द ही 100 फीसदी कैशलैस सिस्टम लागू करने के निर्देश मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए गए। कैशलैस सुविधा शुरू होने के बाद शराब प्रेमियों को दुकानों में पेमेंट भुगतान और चिल्हर के लिए माथा-पच्ची नही करनी होगी। वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आबकारी विभाग के काम-काज की समीक्षा की। बैठक में मंदिरा दुकानों की व्यवस्था सहित लायसेंस व्यवस्था, मार्केटिंग कार्पोरेशन, विभागीय संरचना प्रदेश में बार-क्लब की जानकारी, मंदिरा की गुणवत्ता सहित आबकारी राजस्व के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

वाणिज्य कर आबकारी विभाग की सचिव आर.शंगीता ने विभागीय गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। केबिनेट मंत्री देवांगन ने होटल एवं ढाबों, फॉर्म हाउस में मंदिरा की अवैध बिक्री, सेवन न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके आलावा उन्होंने मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप मदिरा दुकानों में सीसी टीवी कैमरा स्थापित कर मुख्यालय से 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए। मदिरा दुकानों में 100 फीसदी कैशलैस सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आबकारी मंत्री देवांगन ने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, PCC चीफ भी थे साथ

गुवाहाटी : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल पर सोमवार…

Raja Raghuvanshi Murdar Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग

शिलांग : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली…

1 of 27