Balrampur

CG : गैंगरेप के आरोपी को 20 – 20 साल की सजा, घटना के ढ़ाई साल बाद आया कोर्ट का फैसला

बलरामपुर : बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नाबालिग से गैंगरेप मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। पूरा मामला 2023 का था, जिस पर करीब दो साल बाद फैसला आया है। रामानुजगंज में न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाते हुए दोषियों को जेल भेजने का आदेश दिया। सजा पाने वालों में महेंद्र खैरवार, उसकी पत्नी रविलासो और ठाकुरदास शामिल हैं।

कैसे हुआ था मामला दर्ज?

फरवरी 2023 में रघुनाथ नगर थाने में नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला पीड़िता को दिन में जंगल में छिपाकर रखती थी और रात में दूसरों के साथ रहने के लिए मजबूर करती थी।

बंधक बनाकर किया जाता था दुष्कर्म

आरोपियों ने नाबालिग को बंधक बनाकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच में यह भी सामने आया कि महिला खुद भी इस पूरे अपराध में शामिल थी और पीड़िता को आरोपियों के हवाले करती थी।

अदालत का सख्त संदेश

फास्ट ट्रैक कोर्ट के इस फैसले ने साफ संकेत दिया है कि नाबालिग के साथ जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Crime : शराबी युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, हवस मिटाने के लिए पार की सारी हदें, जानकर आपको भी लगेगा झटका

वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक…

CG News : POCSO मामले में फूड इंस्पेक्टर और सहयोगी दोषी, कोर्ट ने सुनाई 5-5 साल की सजा भ्रष्टाचार के आरोपों की भी होगी जांच

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नाबालिग से लैंगिक उत्पीड़न…

CG News : घर में सोते हुए पिता-पुत्री को सांप ने डंसा, दोनों की मौत, अस्पताल से पहले झाड़ फूंक से गयी जान

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सर्पदंश की एक हृदयविदारक घटना सामने आई…

1 of 10