Raigarh

CG Crime : सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस

रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह-भालुमार मार्ग के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे महिला की लाश देखकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के आसपास है। महिला के हाथ में एक प्लास्टिक का थैला भी रखा हुआ मिला है। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। सूचना के बाद शव वाहन के माध्यम से महिला के शव को घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। वहीं, घरघोड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 11