Bilashpur

CG Crime : होटल में ले जाकर छात्रा से बलात्कार, प्रिंसिपल की शिकायत पर भी नहीं हुआ एक्शन, अब दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने एक निजी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

शिकायत में छात्रा ने बताया कि करीब पांच महीने पहले शिक्षक उसे तोरवा क्षेत्र के एक होटल में ले गया था, जहां उसके साथ गलत कृत्य किया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य को दी थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद परिजनों के साथ पहुंचकर छात्रा ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाने शुरू कर दिए हैं। होटल से संबंधित जानकारी और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शिक्षक को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले पर जानकारी देते हुए पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की पहचान गोपनीय

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध के शक में खौफनाक कत्ल युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में कथित अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान…

CG News : कुत्ते के काटने से बेटे की मौत, पिता ने हाईकोर्ट में मांगा 4 लाख मुआवजा; सरकार बोली – ऐसा कोई नियम नहीं

बिलासपुर : बिलासपुर हाईकोर्ट में एक पिता ने कुत्ते के काटने से बेटे की मौत होने…

1 of 33